झांसी: झांसी मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने ललितपुर स्टेशन का निरीक्षण किया, दिए आवश्यक निर्देश
Jhansi, Jhansi | Feb 5, 2025 झांसी मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने ललितपुर स्टेशन का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य संरक्षा तथा अवसंरचनात्मक विकास का जायजा लेना रहा। इस दौरान दीपक कुमार सिन्हा द्वारा ललितपुर स्टेशन पर तीसरी लाइन के कार्य के अतिरिक्त यात्रियों के सुविधार्थ निर्माणाधीन 12 मीटर चौड़े पैदल ऊपरी पुल तथा अमृत भारत स्टेशन योजना के चल रहे कार्य का निरीक्षण किया।