ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के बाबा का पुरवा इटौरा बुजुर्ग गाँव में मंगलवार को जमीनी विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया।गाँव निवासी बृजेश पताप मौर्य का पड़ोसियों से जमीनी विवाद चल रहा है।इसी बात को लेकर दोंनो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।आरोप है दबंगों ने लाठी डंडे से हमला कर चार लोगों को घायल कर दिया।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।