कासगंज: सहावर थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर 181 अभियोगों में बरामद अवैध शराब सहित ₹26 लाख के अन्य माल को कराया नष्ट
सहावर थाना पुलिस ने अवैध शराब, एनटीपीएस एक्ट और आयुध अधिनियम से संबंधित 181 अभियोगों का न्यायालय से निर्णय होने पर माल को नष्ट कराया है। जिसमें माल खाने में रखी ₹20 लाख की कीमत की 7964 लीटर जब्त अवैध शराब, ₹6 लाख की कीमत के एनडीपीएस मुकदमों में जब्त अफीम और स्मैक, और 2 आयुध अधिनियम से संबंधित अवैध शस्त्रों को नष्ट कराया है।