डुमरांव: खान सर हमें न्याय दिलाइए, बैंक कार्रवाई के बाद कृष्णाब्रह्म में घर से बेघर हुई छात्रा ने की अपील
Dumraon, Buxar | Jan 31, 2026 कृष्णाब्रह्म में लोन की रकम अदा न करने पर बैंक प्रबंधन ने एक घर के सारे सदस्यों को निकलवाकर घर को सील कर दिया। बाद में उसी घर में कुछ लोगों को रहने के लिए भेज दिया। पूरा मामला शुक्रवार की सुबह का है जब बैंक प्रबंधन दिनेश खरवार के घर तीन गाड़ी पुलिस बल लेकर पहुंचा और घर को खाली करा दिया।