आगरा: मुस्तफा क्वार्टर में दिनदहाड़े चोर ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम दिया, घटना सीसीटीवी में कैद हुई
थाना सदर क्षेत्र के अंतर्गत मुस्तफा क्वार्टर का एक मामला सामने आया है, जिसमें एक चोर गली में घूमते हुए सीधा घर के अंदर घुस गया,और मोटरसाइकिल बाहर निकाल कर नौ दो ग्यारह हो गया, यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, घटना मंगलवार करीब 3:30 बजे की है पुलिस सीसीटीवी के आधार पर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।