वाराणसी के दालमंडी में प्रशासन की सबसे बड़ी कार्रवाई, एक दिन में 6 घरों पर चला हथौड़ा
Sadar, Varanasi | Jan 20, 2026 वाराणसी के दाल मंडी चौड़ीकरण के तहत प्रशासन ने मंगलवार को सबसे बड़ी कार्यवाही की है। एक ही दिन में पहली बार प्रशासन की टीम ने 6 घरों पर दोस्तीकरण के कार्य के तहत हथौड़ा चलाया। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के दौरान भारी संख्या में पुलिस के जवान और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान मौजूद रहे।