अम्बाला: हरियाणा-पंजाब को छोड़कर अन्य राज्यों के किसान बस व ट्रेन के माध्यम से बुधवार को जाएंगे दिल्ली: किसान नेता तेजवीर सिंह
Ambala, Ambala | Mar 5, 2024 हरियाणा-पंजाब को छोड़कर अन्य राज्यों के किसान बस व ट्रेन के माध्यम से बुधवार 6 मार्च को दिल्ली जाएंगे। शंभू बॉर्डर पर भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह संगठन के नेता तेजवीर सिंह ने बताया कि हरियाणा और पंजाब के किसान इस दौरान अपने धरना स्थल पर ही डटे रहेंगे। अन्य राज्यों के किसान बस व ट्रेनों के माध्यम से दिल्ली रवाना होंगे।