रामपुर: शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय पर 50 टी.बी. रोगियों को वितरित की गई पोषण पोटली
Rampur, Rampur | Oct 31, 2025 शुक्रवार को शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार टी.बी. रोगियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ को सुनिश्चित करने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सी.एम.ओ.) कार्यालय में एक पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम डालमिया आई हॉस्पिटल द्वारा गोद लिए गए टी.बी. मरीजों के लिए था।