रामपुर: शुक्रवार को पुलिस लाइन में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों को दिलाई शपथ
Rampur, Rampur | Oct 31, 2025 शुक्रवार को दोपहर दो बजे मिली जानकारी के अनुसार भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र द्वारा सरदार पटेल के राष्ट्र-निर्माण में असाधारण योगदान, विशेषकर देश की अखंडता एवं प्रशासनिक एकीकरण में उनकी भूमिका को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित कर समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को शपथ दिलाई।