हाथरस: मथुरा बरेली हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, डायल 112 पुलिस ने अस्पताल किया हायर सेंटर रेफर
जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के मथुरा बरेली नेशनल हाईवे के गांव भोजपुर के पास जनपद अलीगढ़ की कोतवाली इगलास क्षेत्र के गांव सूरजा कला निवासी बाइक सवार एक युवक लवकुश पुत्र पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस द्वारा घायल को तुरंत जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने युवक को रेफर कर दिया।