गोपालगंज: सदर विधायक सुभाष सिंह ने गोपालगंज मे मुहर्रम जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत किया और मिठाई खिलाकर भाईचारे का संदेश दिया
गोपालगंज में मुहर्रम के मौके पर आपसी सौहार्द और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल देखने को मिली। मुहर्रम के जुलूस के दौरान भाजपा विधायक सुभाष सिंह ने जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत किया और उन्हें मिठाई खिलाकर भाईचारे का संदेश दिया। इस दौरान लोगों ने विधायक के इस कदम की सराहना की और आपसी प्रेम व सद्भाव बनाए रखने का संकल्प दोहराया।