जशपुर जिला अस्पताल में इलाज के साथ-साथ मरीजों को अब पोषणयुक्त आहार भी उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ में मदद मिल रही है। मरीजों को सुबह नाश्ता, दोपहर और रात का भोजन, साथ ही शाम को चाय और फल भी दिया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन से शनिवार की रात 8 बजे मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर और रात के भोजन में दो रोटी, चावल, दाल और सब्जी शामिल होती।