कटनी ग्रामीण: खिरवा गांव के कुएं में गिरे 6 फिट के किंग कोबरा का सर्प मित्र ने रेस्क्यू किया
कटनी जिले के रीठी तहसील के ग्राम खिरवा में उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के पास बने एक कुएं में करीब 6 फीट लंबा जहरीला सांप गिर गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना सर्प मित्र को दी, जिसके बाद सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर सांप को सुरक्षित बाहर निकाला गया। जानकारी के अनुसार, ग्राम खिरवा में गांव के समीप स्थित एक कुएं में करीब 6फीट लंबा सांप गिर गया था