पलारी: ग्राम पंचायत गोंडा में बाबा साहेब अंबेडकर जयंती मनाई गई, जल संरक्षण पर जोर दिया गया, मुख्य कार्यपालन अधिकारी रहे उपस्थित
ग्राम पंचायत गोंडा में दोपहर 1 बजे आज भारत रत्न Dr. Bhimrao Ambedkar की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित ग्राम सभा में जनपद पंचायत पलारी के सीईओ पन्नालाल ध्रुवे एवं पी.ओ. अंजू भोगामी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सरपंच उषा जागेश्वर धीवर, सचिव कमलेश साहू, उपसरपंच नोहर वर्मा सहित पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए