धार: सरदारपुर वार्ड 11 में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को लेकर रहवासियों में आक्रोश, अन्य स्थान पर बनाने के लिए ज्ञापन सौंपा
Dhar, Dhar | Feb 11, 2026 सरदारपुर में नगर परिषद के द्वारा अयोध्या बस्ती वार्ड क्रमांक 11 में बनाये जा रहे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को लेकर वार्ड के रहवासियों ने विरोध दर्ज कराते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौपकर इसे अन्य जगह स्थानांतरित करने की मांग की। वार्ड केे रहवासियों ने ज्ञापन सौंपते हुए बताया की प्राचीन समय से वे अयोध्या बस्ती के निवासी है तथा मजदूरी करते है।