धार: भाजपा जिला कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित, विधायक समेत अन्य शामिल
Dhar, Dhar | Feb 11, 2026 धार में भाजपा जिला कार्यालय बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के पितृपुरुष जनसंघ के संस्थापक श्रद्धेय पंडित दीनदयाल की पुण्यतिथि "समर्पण दिवस" पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। आयोजन में पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष महंत निलेश भारती, धार विधायक नीना वर्मा ने विचार व्यक्त किए।