नवादा: मिर्जापुर मुसहरी से 140 लीटर महुआ शराब की जप्ती से मचा हड़कंप
Nawada, Nawada | May 29, 2025 गुरुवार दोपहर 1:00 बजे जानकारी प्राप्त हुई की नगर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर मुसहरी से पुलिस ने छापेमारी कर 140 लीटर महुआ शराब जप्त किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई है। नगर थाना के एस आई निरंजन कुमार ने बताया कि मिर्जापुर मुसहरी स्थित कचरे के बगल से कई प्लास्टिक के बोतल में रहे महुआ शराब को जप्त किया गया है।