गिरिडीह: जिला परिषद,गिरिडीह के वित्त आयोग हेल्थ ग्रांट मद अंतर्गत गांडेय में स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
जिला परिषद,गिरिडीह के वित्त आयोग हेल्थ ग्रांट मद अंतर्गत गांडेय प्रखंड के जामजोरी पंचायत में रविवार सुबह करीब 11 बजे 55 लाख की लागत से बनने वाली स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद भाग संख्या-46 के जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि एवं समाजसेवी मुफ़्ती मोहम्मद सईद आलम उपस्थित रहे।