फतेहाबाद: फतेहाबाद के ग्राम पूठ पूरा कल्याणपुर में केंटर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पुत्र घायल
फतेहाबाद के ग्राम पूठपुरा कल्याण पुर में शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पुत्र घायल हो गया। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।