परसिया: बेलगांव में दो बाईक की भिडंत, छह घायल, गाजनडोह के बाईक सवार को पीछे से मारी टक्कर
तामिया मार्ग पर बेलगांव में शनिवार की शाम सात बजे दो बाईक की आपस में भिडत हो गई। इस दुर्घटना में छह लोग घायल हुए है। घायलों को आटो चालक ने अपने : वाहन में डालकर अस्पताल पहुंचाया। 108 एंबुलैंस ने दूसरे बाईक पर सवार घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गाजनडोह निवासी शिवराम डेहरिया अपनी बेटियों सुमन और रौशनी डेहरिया के साथ बाईक से तामिया गए थे।