शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले करौंदी संबेल के पास आज रविवार शाम 7 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।