सुपौल: सुपौल शहर जाम से बेहाल: सुबह होते ही थम जाती है रफ्तार, ट्रैफिक व्यवस्था नदारद; विधायक की गाड़ी भी फंसी
Supaul, Supaul | Jul 6, 2026 सुपौल में भीषण जाम ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। हुसैन चौक, स्टेशन चौक, लोहिया नगर चौक, मलिक चौक और महावीर चौक समेत कई प्रमुख मार्गों पर घंटों वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि विधायक की भी गाड़ी जाम में फंस गई।जाम के कारण स्कूल बसें, एंबुलेंस, ऑटो, ई-रिक्शा और निजी वाहन लंबे समय तक रुके रहे।