बहराइच: अशोखा मे दो बाइकों की हुई टक्कर हादसे में दो लोग घायल, एक की हुई मौत
दरगाह थाने के अशोखा मे शुक्रवार दोपहर को दो बाइक में भिड़ंत मे तीन लोग घायल हो गए थे। जिसमें रामगांव थाने के रेहुआ मंसूर निवासी गया प्रसाद पुत्र रामदीन को चिकित्सकों ने शुक्रवार देर शाम जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया था। उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनिवार दोपहर मे पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस जांच में जुटी।