बहराइच: कोतवाली नगर पुलिस ने लूट सहित गंभीर धाराओं के मुकदमे में वांछित चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय किया रवाना
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि बशीरगंज निवासी लूट के मुकदमे में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शनिवार को उन्होंने बताया कि अभियुक्त महेश यादव ल सहित गंभीर धाराओं के मुकदमे में वांछित चल रहा था जिसके विरुद्ध न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था। अभियुक्त 2013 के मुकदमे में वांछित था।