बुलंदशहर: बुलंदशहर में ई-रिक्शा से स्टंटबाजी, नेशनल हाईवे पर जान जोखिम में डालकर बना रहे रील वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल
बुलंदशहर में नेशनल हाईवे पर ई-रिक्शा से खतरनाक स्टंटबाजी करते युवकों के वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में युवक नेशनल हाईवे पर जान जोखिम में डालकर स्टंट करते दिख रहे हैं। वायरल वीडियो बुलंदशहर-अलीगढ़ नेशनल हाईवे का बताया जा रहा है। इसमें एक ई-रिक्शा पर 3 से 4 युवक बैठे हुए हैं और खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। वे रील्स बनाने के लिए अपनी जान को जोखिम में डाल रहे