जिले में बहुचर्चित 1015 बीघा अवैध कृषि भूमि आवंटन प्रकरण में जिला प्रशासन की ओर से जांच के बाद आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। जिला कलक्टर स्तर पर जांच के उपरांत अवैध रूप से आवंटित कृषि भूमियों के आवंटन को निरस्त करने की कार्यवाही की गई। इसके बाद संबंधित भूमि में से वास्तविक रूप से आवंटन योग्य बिलानाम बंजर भूमि का चिन्हीकरण किया गया। जिला कलक्टर द्वारा इ