रायसेन | रायसेन से करीब 10 किलोमीटर दूर सांची–विदिशा हाईवे पर ग्राम कोड़ी के आगे पुलिस चेकिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पुलिस द्वारा वाहन रोकने के प्रयास के बीच एक मारुति वैन चालक ने चेकिंग से बचने के लिए अचानक तेज रफ्तार में वाहन आगे बढ़ा दिया। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वैन घूमती हुई पलट गई।