आबापुरा: भोजीया कला गांव में बैलों की लड़ाई की चपेट में आई पैदल जा रही महिला, गुप्तांग पर सींग लगने से गंभीर घायल; उदयपुर रेफर
आंबापुरा थाना क्षेत्र स्थित भोजीया कला गांव में दो लड़ते हुए बैलों ने राह चलती एक महिला को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। परिजनों ने बताया कि हुकी पत्नी जीवणा निवासी भोजीया कला का एमजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद उदयपुर रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि हुकी पैदल अपने घर की तरफ जा रही थीं।