मौदहा: बिवांर थाना क्षेत्र में बांधुर रोड़ पर दो डंपरों की भिड़ंत के बाद लगी आग में सहचालक जिंदा जल गया, चालक गंभीर घायल
बिवांर थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के करीब ढाई बजे मोरम लदा तेज रफ्तार डंपर सड़क किनारे खड़े खराब डंपर में पीछे से जा टकराया। इस भीषण टक्कर में दोनों वाहनों में आग लग गई। जिससे पीछे से टक्कर मारने वाले डंपर के सहचालक की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि चालक नईम निवासी जंहागीराबाद घाटमपुर कानपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना बिवांर थाना क्षेत्र के बांधुर रोड पर