बिलारी: बिलारी क्षेत्र के एक गांव में कोचिंग सेंटर में छात्रा से छेड़खानी की घटना, एसपी देहात ने दी जानकारी
नगर के एक कोचिंग सेंटर में छात्रा के साथ छेड़खानी की गई। विरोध करने पर आरोपी कोचिंग सेंटर संचालक ने छात्रा को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के साथ ही कोचिंग सेंटर को सील कर दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी कोचिंग संचालक और दो शिक्षक भाग गए।