बिलारी: मुरादाबाद आगरा हाईवे पर अचानक पेड़ गिरने से बड़ा हादसा टल गया
हाईवे पर अचानक पेड़ गिरने से बड़ा हादसा टल गया। मुरादाबाद आगरा हाईवे पर अमरपुर काशी गांव में हनुमान मंदिर के पास एक सूखा पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया, गनीमत रही कि उस समय वहां कोई राहगीर नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। इसकी सूचना मिलने पर थाना अमरपुर काशी के एसआई सुनब्बर अली मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से गिरे हुए पेड़ को हटवाकर एक तरफ रखवाया।