पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया-श्रीनगर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार शिक्षिकाओं को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल
Purnea East, Purnia | Jun 22, 2026
पूर्णिया-श्रीनगर मुख्य मार्ग पर गढ़िया बलुआ पंचायत अंतर्गत कजरा मोड़ के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी. हादसे मे स्कूटी सवार दो शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गई.घायल शिक्षिकाओं की पहचान नेहा कुमारी और अनामिका के रूप में हुई है. दोनों जगेली आदर्श मध्य विद्यालय में कार्यरत हैं. दोनों घायल शिक्षिकाओं को जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है.