लोहरदगा: लोहरदगा में भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित, मजदूर-किसान परेशान, पंखा-कूलर की मांग बढ़ी
लोहरदगा में गर्मी ने अप्रैल के अंतिम सप्ताह में ही अपने तेवर कड़े कर दिए हैं। मौसम में अचानक आए बदलाव के बाद तापमान में तेज बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। मंगलवार दोपहर लगभग 12:00 बजे शहर के विभिन्न हिस्सों में यह साफ तौर पर देखा गया कि तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण सड़कों पर आवाजाही काफी कम हो गई थी.