अनूपपुर: अनूपपुर सीमा से 25-30 किमी दूर दंतैल की हलचल, सीमावर्ती गांवों में दहशत
चार दिन पूर्व अनूपपुर जिले के जैतहरी क्षेत्र से निकलकर छत्तीसगढ़ के मरवाही वन मंडल पहुंचे विशाल दंतैल हाथी की मौजूदगी अब भी बनी हुई है। हाथी दिनभर लंगरा डोंगरी जंगल में विश्राम करने के बाद देर शाम घुसरिया से कुम्हारी क्षेत्र की ओर बढ़ते हुए सोन नदी के पास विचरण करता देखा गया,सूत्रों के अनुसार हाथी की वर्तमान लोकेशन अनूपपुर जिले की सीमा से करीब 25 से 30 किलोम