भिवानी: भिवानी नप 300 करोड़ घोटाले की CBI ने शुरू की जांच भिवानी पहुंची सीबीआई की टीम
भिवानी नगर परिषद में वर्ष 2022 में हुए करीब 300 करोड़ के जमीनी व करोड़ों रुपए के चेक घोटाले की मंगलवार को सीबीआई ने जांच शुरू कर दी है। मंगलवार शाम 4 बजे सीबीआई टीम रेस्ट हाउस पहुंची। वहां नगर परिषद अधिकारियों से रिकार्ड लेकर जांच शुरू की। इसके बाद CBI टीम ने पतराम गेट व हनुमान गेट पर पहुंचकर शौचालय की जमीन पर बनाई गई दुकानों की जांच की।