भिवानी: थाना सिविल लाइन पुलिस ने आदर्श नगर से मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार
अभियोग में प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना सिविल लाइन भिवानी के सहायक उप निरीक्षक प्रवीण कुमार ने मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में एक आरोपी को माननीय न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट हासिल कर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।गिरफ्तार किए गए आरोपों की पहचान निसार पुत्र अब्दुल निवासी वार्ड नंबर- 1 थाना फिरोजपुर झिरका मेवात के रूप में हुई है।