भिवानी: भिवानी होमगार्ड लगवाने के नाम पर 1.80 लाख ठगे, दो पर मामला दर्ज
भिवानी: होमगार्ड लगवाने के नाम पर एक लाख 80 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने दो नामजद के खिलाफ धाेखाधड़ी का केस दर्ज किया है। सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव धारेडु निवासी राजेश ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है।