नजीबाबाद: नजीबाबाद में बुंदकी मार्ग पर हाईटेंशन लाइन पर झूल रहा टूटा पेड़, बड़ा हादसा होने का खतरा
20 मई को 2:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार नजीबाबाद बुंदकी मार्ग पर नाग मंदिर के सामने वालिया स्कूल के पास बिजली की हाईटेंशन लाइन पर एक टूटा हुआ पेड़ झूल रहा है। यह स्थिति राहगीरों के लिए गंभीर खतरा बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग पर तत्काल कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।