पन्ना: नवोदय विद्यालय के पास भीषण सड़क हादसा:ठाकुर बाबा मंदिर भंडारे में जा रहे युवक को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा।
Panna, Panna | Jun 5, 2026 पन्ना के नवोदय विद्यालय के पास तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो ने बाइक सवार पुन्नू आदिवासी (25 वर्ष) को जोरदार टक्कर मार दी और फरार हो गया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। डायल 112 ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल को जिला अस्पताल पन्ना में भर्ती कराया। पुलिस मामला दर्ज कर सीसीटीवी के जरिए आरोपी की तलाश कर रही है।