देवरी: पाण्डेयडीह के पास स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर गुमटी और बरगद के पेड़ से टकराई, वाहन क्षतिग्रस्त
Deori, Giridih | Apr 21, 2026 गिरिडीह-कोडरमा मुख्य मार्ग स्थित हिरोडीह थाना क्षेत्र के पाण्डेयडीह भंडारो मोड़ के पास मंगलवार को एक स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर गुमटी और बरगद के पेड़ के बीच जा घुसा। आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि यह स्कॉर्पियो बालूमाथ (लातेहार) से दुल्हन और बारातियों को लेकर बाबाधाम देवघर जा रही थी। चालक के अनुसार, अचानक सामने आए ट्रैक्टर की तेज रोशनी के कारण