बैतूल नगर: सातनेर के पास बाइक की टक्कर में घायल 4 घंटे तड़पता रहा, 108 एम्बुलेंस सेवा पर उठे सवाल
बैतूल जिले के सातनेर के पास मंगलवार रात करीब 8 बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक चालक घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, चारहाटी निवासी 40 वर्षीय दल्लू पिता मरकु कुमरे को हादसे में गंभीर चोटें आईं। घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए परिजन और ग्रामीणों को करीब चार घंटे तक 108 एम्बुलेंस का इं