गोपालगंज: दुल्दुलिया मोड़ के पास ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर, तीन घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज जिले के माझागढ़ थाना क्षेत्र के दुल्दुलिया मोड़ के पास रविवार को ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर में चालक समेत दो मजदूर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए रविवार को शाम 5 बजे सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका इलाज चिकित्सकों