अरनियाकला में सवर्ण समाज ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों का विरोध किया। समाज के सदस्यों ने एक रैली निकाली और तहसीलदार को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। दोपहर 12 बजे गायत्री शक्तिपीठ परिसर में समाजजन एकत्र हुए, जहां से रैली शुरू हुई। प्रदर्शनकारियों ने 'काला कानून वापस लो' और 'यूजीसी कानून नहीं चलेगा' जैसे नारे लगाए।