बसिया: जंगली हाथी के हमले में महिला की मौत: महुआ चुनने गई 56 वर्षीय बिरसमुनि उराइन को हाथी ने कुचला
Basia, Gumla | Apr 12, 2026 बसिया प्रखंड स्थित महाराजगंज कारालोया क्षेत्र में रविवार को एक जंगली हाथी ने 56 वर्षीय महिला बिरसमुनि उराइन को कुचल दिया। इस हमले में महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बिरसमुनि उराइन बाघधरा जंगल में महुआ चुनने गई थीं। जानकारी के अनुसार, बिरसमुनि जंगल में महुआ बीन रही थीं, तभी झुंड से बिछड़ा एक अकेला हाथी अचानक उनके पीछे आ गया।