बरही प्रखंड के करियातपुर जमुनिया अहरा गांव में छठ पर्व की रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक की पहचान रमेश भुईयां ,पिता ईश्वर भुईयां के रूप में हुई है। सोमवार रात उसका साव के खंभे से लटका पाया गया जानकारी के अनुसार रमेश की पत्नी रिंकी देवी छठ का प्रसाद बनाने पड़ोसी के घर गई थी लौटने पर उन्होंने पति को फांसी पर लटका हुआ देखा।