दानापुर में शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे जनशक्ति जनता दल प्रमुख तेज प्रताप यादव ने मोकामा हत्याकांड पर राज्य सरकार को घेरा। उन्होंने कहा,नीतीश कुमार की सरकार नींद में सो रही है। उसे बदलने के लिए यहां जनता इकट्ठा हुई है। चारों तरफ हत्याएं हो रही हैं। जब तक बेरोज़गारी दूर नहीं होगी, तब तक अपराध फैलता रहेगा। तेज प्रताप ने कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है।