मंदसौर: मंदसौर जिले में वट सावित्री व्रत पर महिलाओं ने बरगद वृक्ष की पूजा कर पति की लंबी उम्र की कामना की
मंदसौर शहर सहित जिलेभर में वट सावित्री व्रत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया, जगतपुरा सहित विभिन्न क्षेत्रों में सुहागिन महिलाओं ने बरगद के वृक्ष की पूजा-अर्चना कर पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य की कामना की,महिलाओं ने वट वृक्ष की परिक्रमा कर विधि-विधान से पूजन एवं व्रत कथा श्रवण किया,दोपहर तक मंदिरों और वट वृक्ष स्थलों पर महिलाओं की भीड़ देखने को मिली,