गोपालगंज: गोपालगंज में बथान में सो रहे किन्नर से रेपः विरोध पर धमकी; शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र में देर रात एक किन्नर के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पीड़ित किन्नर को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है जबकि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.जानकारी के अनुसार, पीड़ित किन्नर रात में अपने घर के पास स्थित बथान में सोया हुआ था।