चास: लक्ष्मी मार्केट में फुटपाथ दुकानदारो ने की बैठक,आगामी 22 फरवरी को प्रदर्शन करने का किया आव्हान
Chas, Bokaro | Feb 17, 2024 बोकारो जिले के लक्ष्मी मार्केट में आज शनिवार को फुटपाथ दुकानदारो ने बैठक किया है।आगामी 22 फरवरी को प्रदर्शन करने का आव्हान किया गया है।बैठक का नेतृत्व बोकारो जिला दुकानदार संघ के अध्यक्ष हाजी इरशाद अहमद खान ने किया है।फुटपाथ दुकानदार संघ के रामू ने बताया कि बीएसएल के नगर सेवा विभाग द्वारा लगातार दुकानदारों को परेशान कर रहा है।