चास: बारी कोऑपरेटिव मोड़ पर जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, दो लोग हुए घायल
Chas, Bokaro | Feb 17, 2024 बोकारो के सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के बड़ी कोऑपरेटिव मोड़ में शुक्रवार की देर रात जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हुई।इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी ने पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद घटनास्थल पर सिटी डीएसपी आलोक रंजन सहित बी एस सिटी इंस्पेक्टर, सेक्टर 4 थाना इंस्पेक्टर ,सेक्टर 12 थाना इंस्पेक्टर पहुंचकर घटनास्थल पर कैंप कर रहे है